अमृतसर में सजाया गया 'पहली जंग पहली फतेह दिवस' को समर्पित नगर कीर्तन 

अमृतसर, 14 जून - (जसवंत सिंह जस) - आज प्रातःकाल गुरुद्वारा शहीद गंज बाबा दीप सिंह जी से विशाल नगर कीर्तन निकाला गया है। यह नगर कीर्तन 'पहली जंग पहली फतेह दिवस' के रूप में सजाया गया है। नगर कीर्तन गुरुद्वारा किला श्री लोहगढ़ साहिब में पहुंच कर समाप्त होगा। इस नगर कीर्तन में शब्द कीर्तनी जत्थे, धार्मिक संस्थायों, संप्रदायों, हाथियों और घोड़ों पर सवार होकर अलग-अलग जत्थेबंदियों से अनेकों निहंग सिंह संगते समेत चल रहे हैं और गतका पार्टियां भी गतका के जौहर दिखा रही हैं।