महाराष्ट्र में आज होगा फडणवीस सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार

मुंबई,16 जून - आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थिति को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। वर्तमान संकेतों के अनुसार, जहां कुछ मंत्रियों को हटाए जाने या स्थानांतरित किए जाने की संभावना है। वहीं कुछ को पदोन्नत किया जा सकता है और मौजूदा रिक्त पदों को भरने के लिए लगभग आधा दर्जन नए लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।