सुरक्षा परिषद की अस्थाई सदस्यता के लिए भारत को 55 देशों का समर्थन

न्यूयॉर्क, 26 जून - भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत के तहत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत की अस्थाई सदस्यता के लिए 55 देशों के एशिया प्रशांत समूह ने सर्वसम्मति से अपना समर्थन दिया है। इस समूह में चीन और पाकिस्तान भी शामिल हैं।