जापान के ओसाका में जी20 सम्मेलन की शुरुआत

ओसाका, 28 जून - जापान के शहर ओसाका में जी20 2019 सम्मेलन शुरू हो गया है। जी20 में दुनिया के 20 बड़े देश बैठक में हिस्सा लेते हैं। जी20 देश दुनिया की करीब 85 प्रतिशत जीडीपी बनाते हैं और 75 प्रतिशत के करीब दुनिया का व्यापार होता है। जी20 देश विश्व की लगभग दो तिहाई आबादी का हिस्सा हैं।