करंट लगने के कारण तीन बेटियों की मां की मौत

महल कलां, 01 जुलाई - (अवतार सिंह अनखी) - गांव करमगढ़ (बरनाला) में एक महिला की कपड़े इस्त्री करते समय करंट लगने के कारण तीन बेटियों की मां की मौत होने का पता लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुमित्रा रानी (30) पत्नी सुखपाल कुमार निवासी करमगढ़ दोपहर के समय अपने घर के एक कमरे में कपड़े इस्त्री कर रही थी। इस दौरान अचानक तारों के जुड़ने से करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। करंट का तेज झटका लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना का पता तब लगा, जब उसकी भाभी कमरे में गई तो सुमित्रा बेहोश होकर नीचे गिरी हुई थी। मृतक महिला का पति सुखपाल कुमार रात की ड्यूटी कर घर आकर सो रहा था। उल्लेखनीय है कि मृतक सुमित्रा रानी तीन बेटियों को अपने पीछे छोड़ गई है। इस संबंधी पता लगने पर पुलिस थाना ठुल्लीवाल के एएसआई अवतार सिंह ने पुलिस पार्टी समेत पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के पति सुखपाल कुमार के बयानों पर धारा 174 की कार्यवाही के अंतर्गत पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव वारिसों को सौंप दिया है।