तेज रफ्तार तूफान ने मचाई तबाही, एक घायल 

खडूर साहिब, 2 जुलाई - (मान सिंह) - बीती देर रात इलाके में तेज रफ्तार तूफान ने काफी तबाही मचाई है। इस तूफान ने सबसे ज्यादा कस्बा खडूर साहिब के नज़दीकी गांव नागोके में नुक्सान किया है। जिसमे एक व्यक्ति के घायल होने की भी खबर है। वहीं पीड़ित परिवारों और गांववासियों ने इस नुक्सान सम्बन्धित जिला प्रशासन और पंजाब सरकार से मुआवजे की मांग की है।