मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 03 जुलाई - मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री के पति और फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' से डेब्यू करने वाले अभिनेता अभिमन्यु दासानी के पिता हिमालय दासानी को मुंबई पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी मुंबई के एक हाईप्रोफाइल रैकेट से जुड़े होने के चलते की गई है। पुलिस अभी इस बारे में ज्यादा कुछ कहने से कतरा रही है।