जमीनी विवाद को लेकर 16 वर्षीय लड़के की हत्या 

दोरांगला /गुरदासपुर, 09 जुलाई - (लखविन्दर सिंह चक्कराजा /गुरप्रताप सिंह) - पुलिस थाना दोरांगला के अधीन आते गांव बुगना में जमीनी विवाद को लेकर एक 16 वर्षीय लड़के की हत्या किये जाने की खबर मिली है। नौजवान का नाम गुरप्रीत सिंह पुत्र दिलबाग सिंह गांव बुगना बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्या करने वाले व्यक्तियों में एक सेवामुक्त फौजी और एक पुलिसकर्मी बताया जा रहा है। यह विवाद उस वक्त हुआ, जब गुरप्रीत सिंह और उसके पिता दिलबाग सिंह खेत में काम कर रहे थे तो मार्ग को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। यह भी जानकारी मिली है कि इन दोनों पक्षों में पहले से झगड़ा चल रहा है।