बाबा निधान सिंह व भगत पूर्ण सिंह की स्मृति में समारोह आज

न्यूयार्क, 27 जुलाई (हुस्न लड़ोआ बंगा): बाबा निधान सिंह हजूर साहिब और पिंगलवाड़ा के संस्थापक भगत पूर्ण सिंह की स्मृति में वार्षिक समारोह आज गुरुद्वारा गुरु गोबिन्द सिंह सिख सैंटर प्लेनव्यू न्यूयार्क में होगा। समारोह बारे जानकारी देते स. सुरिन्द्र सिंह मिन्हास ने बताया कि इन शख्सियतों द्वारा सिक्खी प्रचार प्रसार में डाले योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इन शख्सियतों द्वारा हजूर साहिब और अमृतसर में आज इनके द्वारा स्थापित संस्थाएं महान योगदान डाल रही हैं। उन्होंने बताया कि आज प्रात: 9.00 बजे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग पश्चात कीर्तनी जत्थे भाई जगदीप सिंह जी बंगला साहिब वालों द्वारा गुरबाणी का रसमयी कीर्तन किया जाएगा।