अवतार सिंह हित और मनजिन्दर सिंह सिरसा समेत कई हस्तियां पाकिस्तान रवाना

अटारी, 30 जुलाई - (रुपिन्दरजीत सिंह भकना) - श्री गुरू नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व को समर्पित श्री ननकाना साहिब से सजाए जाने वाले नगर कीर्तन में शामिल होने के लिए भारत से अवतार सिंह हित प्रधान सचखंड बोर्ड पटना साहिब, मनजिन्दर सिंह सिरसा प्रधान दिल्ली कमेटी, पूर्व मंत्री सोहन सिंघ ठंडल, हीरा सिंह गाबड़िया, हजूर साहिब सचखंड बोर्ड के पूर्व प्रधान पीएस पसरीचा, रणजीत सिंह चोरागियां डिप्टी सुपरडैंट हजूर साहिब बोर्ड समेत 250 के करीब श्रद्धालु पाकिस्तान रवाना हो चुके हैं।