सोनभद्र गोलीकांड के पीड़ितों से फिर मुलाकात करेगी प्रियंका गांधी

नई दिल्ली,13 अगस्त - उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के उमभा गांव में हुए गोलीकांड के बाद सबसे पहले घटनास्थल की तरफ कूच करने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर सोनभद्र जा रही है। प्रियंका गांधी आज मंगलवार को सोनभद्र के उमभा गांव पहुंचकर गोलीकांड के पीड़ितों के साथ मुलाकात करेगी। उल्लेखनीय है कि सोनभद्र जिले के उमभा गांव में 17 जुलाई को एक जमीनी विवाद के चलते ग्राम प्रधान और उसके साथियों ने लोगों के एक समूह पर गोली चला दी थी, जिस कारण 10 लोगों की मौत हो गई थी।