ब्रैग्जिट समझौता नहीं हुआ तो बिना समझौते के अलग होंगे : बोरिस

लंदन, 21 अगस्त (मनप्रीत सिंह बधनी कलां) : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने एक बार फिर ब्रैग्जिट को लेकर गंभीर होने की बात कही है। उन्होंने ब्रैग्जिट के लिए करो या मरो हेतु एक वीडियो संदेश यूरोपीय संघ के लिए जारी किया है, उन्होंने कहा कि वह यू.के. को विश्व का सबसे बढ़िया देश बनाएंगे। उन्होंने यूरोपीय संघ को समझौते हेतु फिर से विचार करने की मांग की व आयरलैंड की सरहदों की नरमी की वकालत की। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर दोबारा बातचीत में उन्होंने मांगों को नहीं माना तो बिना समझौते अलग होने के लिए गंभीर हैं। प्रधानमंत्री बोरिस जर्मनी दौरे पर जर्मनी की चांसलर मिस मार्कल के साथ बात कर रहे हैं। लेकिन युरोपीय संघ की तरफ से अभी भी दोबारा कोई समझौता करने के हित में कोई बात नहीं की गई है।