कोर्ट मार्शल किये सिक्ख फौजियों को लेकर सुखबीर ने पीएम को लिखा पत्र 

चंडीगढ़, 1 नवंबर - शिरोमणि अकाली दल (बादल) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने साल 1984 के सिक्ख विरोधी दंगों के बाद जिन 309 सिक्ख फौजियों को कोर्ट मार्शल किया गया था, उनको पूर्व फ़ौजी का दर्जा देने और उनको अन्य सभी सहूलतें बहाल करने की मांग की है।