उन्नाव पीड़िता की मौत से दुखी महिला ने 6 वर्षीय बेटी पर फेंका पेट्रोल

नई दिल्ली, 07 दिसंबर - उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत से पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। पीड़िता के साथ हुई हैवानियत के विरोध में आज एक महिला ने सफदरजंग अस्पताल के बाहर अपनी 6 वर्षीय बेटी पर पेट्रोल फेंक दिया। बच्ची को इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। इस घटना से वहां अफरा-तफरी फैल गई, जिससे पुलिस और प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया। बता दें कि उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता ने दो दिन तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ने के बाद शुक्रवार देर रात दम तोड़ दिया।