नागरिक संशोधन कानून का कुछ विरोधी पार्टियां कर रही हैं सियासीकरण - सांपला

चंडीगढ़, 20 दिसंबर - (अजायब सिंह औजला) - भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून का जो पार्टियां विरोध कर रही हैं वह इस मामले का सियासीकरण करने लग पड़ीं हैं। पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए सांपला ने कहा कि इस बिल में केवल संशोधन ही की गई है। पहले से ही दूसरे देशों के नागरिकों को नागरिकता देने की व्यवस्था थी। मुस्लिम भाईचारे को भी यहां नागरिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि अब जो कानून में संशोधन किया गया है, वह यह है कि 2014 तक भारत में आकर बसे पाकिस्तान अफगानिस्तान और बांग्लादेश के गैर मुस्लिम को नागरिकता प्रदान की जायेगी।