कत्थूनंगल नजदीक पलटा मज़दूरों से भरा टेम्पू, दो की मौत 

कत्थूनंगल, 27 दिसंबर - (डॉ. दलविन्दर सिंह रंधावा) - अमृतसर जिले के कस्बा कत्थूनंगल नजदीक आज प्रातःकाल मज़दूरों के साथ भरे एक टाटा टेम्पू के पलट जाने से दो की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 23 मज़दूर घायल हुए हैं, जिनको मजीठा और अमृतसर के श्री गुरु नानक देव जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।