गुरुद्वारा श्री गुरु नानक शीतल कुंड में सीएम नीतीश कुमार हुए नतमस्तक 

राजगीर, 29 दिसंबर - (सुरिन्दरपाल सिंह वरपाल) - बिहार सरकार द्वारा श्री गुरू नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व आज गुरुद्वारा श्री गुरू नानक शीतल कुंड (राजगीर) में मनाया जा रहा है। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक हुए। इस दौरान सिंह साहिब ज्ञानी रणजीत सिंह गौहर, भाई मोहिंदर सिंह यूके, संत बाबा कश्मीर सिंह भूरी वाले, प्रधान अवतार सिंह हित आदि उपस्थित थे। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन चल रहा है, जिसमें देश-विदेश से संगत हाज़िरी भर रही हैं।