चीन में कोरोना वायरस :  324 लोगों की हालत नाजुक


नई दिल्ली, 27 जनवरी  चीन के वुहान प्रांत से फैले करॉना वायरस ने अब पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। चीन से सटे पड़ोसी देशों ने कई सख्त कदम उठाए हैं। इस बीच, भारत में भी इस खतरनाक वायरस का एक संदिग्ध मामला सामने आने की खबर है।चीन में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इस वायरस के चपेट में आकर मरने वाले लोगों की संख्या रविवार को 80 तक पहुंच गई और इसके साथ ही 2700 लोगों के इससे पीड़ित होने की खबर है। बताया जा रहा है कि इनमें से 324 लोगों की हालत नाजुक है। चीनी स्वास्थ्य प्रशासन ने यह जानकारी दी है।