नहीं रहे प्रसिद्ध पंजाबी उपन्यासकार डा. जसवंत सिंह कंवल

अजीतवाल, 1 फरवरी - (शमशेर सिंह गालिब) - दोनों पंजाब में सबसे अधिक पढ़े जाने वाले नावलकार डॉ. यशवंत सिंह कंवल आज हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने आज प्रातःकाल 8 बजे आखिरी सांस ली। यह भी खास बात है कि डॉ. कंवल ने पिछले वर्ष ही अपना 100वां जन्म दिन मनाया।