देशभर में अध्यापकों के 10 लाख से अधिक पद खाली

होशियारपुर, 12 फरवरी (नरेन्द्र मोहन शर्मा) : देशभर में अध्यापकों के 10.22 लाख पद खाली हैं। इसका खुलासा लेबर पार्टी के प्रधान जय गोपाल धीमान द्वारा सूचना अधिकार एक्ट के तहत हासिल की जानकारी के बाद हुआ है। यह सूचना डिपार्टमैंट आफ स्कूल एजुकेशन एंड लिटरेसी मनिस्ट्री ऑफ ह्यूमन रिसोर्सज़ डिवैल्पमैंट से प्राप्त हुई है जो वर्ष 2018-19 की है। धीमान ने बताया कि सूचना मुताबिक पंजाब में 7587, हरियाणा में 15375, हिमाचल प्रदेश में 1995, अंडेमान निकोबार टापू में 479, आंध्र प्रदेश में 14677, अरुणाचल प्रदेश में 678, असम में 25189, बिहार में 203934, चंडीगढ़ में 432, छत्तीसगढ़ में 38516, दादर एंड नगर हवेली में 161, दिल्ली में 6803, गुजरात में 4039, जम्मू-कश्मीर में 7069, झारखंड में 79810, कर्नाटक में 14492, केरला में 1371, लक्षयदीप में 50, मध्य प्रदेश में 66523, महाराष्ट्र में 20748, मनीपुर में 366, मेघालय में 876, मिजोरम में 35, नागालैंड में 317, पांडीचेरी में 665, तामिलनाडू में 6011, तेलंगाना 3784, त्रिपुरा में 4436, उत्तर प्रदेश में 385577 और उत्तराखंड में 7005 और पश्चिमी बंगाल में अध्यापकों के 66394 पद खाली हैं। धीमान ने कहा कि सरकार देश के अनपढ़ता को खत्म करने में कितनी गंभीर हैं, इसका पता इस सूचना से लगता है। उन्होंने कहा कि पद को खाली रख कर सरकार बच्चों के संवैधानिक अधिकारों के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि सिर्फ अपनी कुर्सी की खातिर सरकारें बड़े-बड़े दावे कर लोगों को गुमराह कर रही हैं।