चण्डीगढ़ में एक इमारत को लगी आग, 3लड़कियों की मौत

 चंडीगढ़, 22 फरवरी (रणजीत सिंह):  शहर के सेक्टर-32 में आज दोपहर के समय एक घर में आग लग गई। इस आग में तीन लड़कियों के झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई। आग से बुरी तरह जली लड़कियों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां तीनों लड़कियों ने दम तोड़ दिया। आग में जली लड़कियों के नाम रिया,पाखी और मुस्कान बताया जा रहा है। एक लड़की ने जब आग लगी तो पहली मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। घायल लड़की का इलाज अस्पताल में चल रहा है।