महाराष्ट्र में पुलिस जवानों को धमाके में उड़ाने वाला मास्टरमाइंड नक्सली गिरफ्तार

मुंबई, 04 मार्च - महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के एसपी शैलेश बालकवड़े ने दावा किया है कि पुलिस ने एक मई 2019 को 15 पुलिस जवानों की जान लेने वाले जंबूलखेड़ा लैंडमाइन ब्लास्ट के मास्टरमाइंड दिनकर गोटा को आज एक महिला नक्सली सुनंदा कोरेटी के साथ गिरफ्तार किया है।