आईओए का प्री टोक्यो-2020 दौरा स्थगित

नई दिल्ली, 15 मार्च (एजैंसी) : भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अपना प्री टोक्यो-2020 दौरा स्थगित कर दिया है। केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने रविवार को ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। रीजिजू और आईओए के शीर्ष अधिकारी इस महीने के अंत में टोक्यो ओलंपिक को जापान में चल रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए टोक्यो का दौरा करने वाले थे।