कोविड-19 : लोगों को राहत पहुंचाने के लिए 70 करोड़ रुपए और मंजूर - मनप्रीत सिंह बादल

बठिंडा, 28 मार्च (जगवंत बांसल): पंजाब के वित्त मंत्री स. मनप्रीत सिंह बादल ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार ने राज्य के जिलों में कोविड-19 बीमारी पर काबू पाने के लिए और लोगों की मदद के लिए 70 करोड़ रूपये की सहायता प्रवान की है। इस से पहले 22 करोड़ पहले ही प्रदेश सरकार राज्य के सभी 22 जिलों में भेज चुकी है। शनिवार की शाम यहां जिले के सीनीयर अधिकारियों के साथ ताजा हालातों की समीक्षा के लिए की बैठक के बाद खजाना मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा अपने लोगों को इस बड़ी आफ्त से बचाने के लिए फंड की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। लेकिन साथ ही उन्होंने पुरी कौम से सहयोग मांगते हुए कहा कि इस बीमारी के पसार को रोकने में सरकार से अवाम की भूमिका ज्यादा है। इस लिए उन्होंने लोगों को आहवान किया कि वह स्वयं जाब्ते के साथ कर्फ्यू का पालन करें। स. मनप्रीत सिंह बादल ने इस अवसर पर स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा लोगों तक रोजाना जरूरत की वस्तुएं घर-घर पहुंचती करने के लिए सारा प्रशासन लगाया हुआ है। उन्हाेंने प्रदेश के लोगों को भरोसा दिया कि लोगों तक हर मदद घर तक ही पहुंचाई जायेगी। खजाना मंत्री ने इस अवसर पर बताया कि सावर्जनिक फंड प्रणाली द्वारा जिले में गेंहू की बांट का काम जल्द संबंधित विभाग द्वारा शुरू किया जा रहा है। इस के अलावा आटा चक्की को रात 9 से सुबह 6 बजे तक चलाने के लिए जरूरी आदेश जारी करने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए है तांकि सप्लाई लाईन में आटे की कमी न आएं। वित्त मंत्री ने इस अवसर पर बताया कि बठिंडा में दवाईओं की दुकानें सुबह 5 से 7 बजे तक खोलने की आज्ञा दिए जाने के बाद अब दवाईओं की समस्या खत्म हो गई है। लोगों तक दुध, फल सब्जियां, गैस आदि की सप्लाई जरूरत अनुसार हो रही है।  इस अवसर पर जिले के जिलाधीश श्री बी. श्रीनिवासन, एस.एस.पी. डा. नानक सिंह, कमिशनर नगर निगम स. बिक्रमजीत सिंह शेरगिल, एस.डी.एम. अमरिन्द्र सिंह टिवाणा, स. जैजीत सिंह जौहल, के.के. अग्रवाल चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट, जगरूप सिंह गिल, अशोक प्रधान, अरुण वधावन, अनिल भोला, अवतार सिंह, टहल सिंह संधू भी उपस्थित थे।