एएसआई पर हमला करने वाले निहंग सिंहों पर होगी कड़ी कार्यवाही - डीजीपी

चंडीगढ़,12 अप्रैल - (सुरिन्दरपाल) - सनौर-पटियाला रोड स्थित सब्जी मंडी में आज सुबह मंडी में जाने से रोकने पर कुछ निहंग सिंहों द्वारा पंजाब पुलिस के चार कर्मियों पर कृपाणों और तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया गया था। इस घटना की पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता द्वारा कड़े सख़्त शब्दों में निंदा की गई है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस घटना में एएसआई हरजीत सिंह का हाथ कट गया है, का पीजीआई इलाज चल रहा है। डीजीपी ने कहा कि उनकी पीजीआई के डायरेक्टर के साथ बात हुई है, जिन्होंने सर्जरी के लिए पीजीआई के प्रमुख प्लास्टिक सर्जन को नियुक्त किया है। सर्जरी शुरू हो गई है। उन्होंने कहा निहंग सिंहों को काबू कर लिया गया और आगे की कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले निहंग सिंहों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी।