यूके में कोरोना से बीते 24 घंटों में हुई 761 की मौत

लंदन,15 अप्रैल - (मनप्रीत सिंह बद्धनी कलां) - बीते 24 घंटों में यूके में कोविड-19 से प्रभावित 761 मरीजों की मौतें हुई हैं। अबतक यूके में कोविड-19 के कारण कुल 12868 मौतें हो चुकी हैं। वहीं अबतक यूके में 398916 कोविड-19 के टेस्ट हो चुके हैं, जिनमें से 98476 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। बीते 24 घंटों में 15994 टेस्ट किये गए, जिनमें से 4606 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं।