कोविड-19 के कारण यूके में 24 घंटों में हुई 759 और मौतें 

लंदन, 22 अप्रैल - (मनप्रीत सिंह बद्धनी कलां) - कोविड-19 के कारण बीते 24 घंटों में यूके में दोबारा से मौतों की संख्या में वृद्धि हुई है और कोविड-19 से प्रभावित 759 मरीजों की मौतें हो चुकी हैं। यूके में कुल मौतों की संख्या का आंकड़ा बढ़कर 18100 तक पहुंच गया है। बीते 24 घंटों में 4451 नये मामले भी सामने आए हैं। जिसके साथ पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 133495 हो गई है। कल किये गए नये 13522 टेस्ट समेत यूके में अबतक 411192 लोगों के टेस्ट किये जा चुके हैं।