वंदे भारत मिशन के तहत आज सात उड़ाने होंगी संचालित

नई दिल्ली,11 मई - वंदे भारत मिशन के तहत कोरोना लॉकडाउन की वजह से विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाया जा रहा है। वंदे भारत मिशन का आज पांचवां दिन है। आज कुल सात विशेष निकासी उड़ानें संचालित की जाएंगी। इन उड़ानों में लंदन से दिल्ली फिर दिल्ली से बंगलूरू, सैन फ्रांसिस्को से मुंबई फिर मुंबई से हैदराबाद, ढाका से मुंबई, दुबई से कोच्चि, अबू धाबी से हैदराबाद, कुआलालंपुर से चेन्नई और बहरीन से कोझीकोड शामिल हैं।