दसूहा में ठाकुर विवेक रिकां के नेतृत्व में मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित

दसूहा, 9 जून - (इन्द्रजीत शर्मा) - पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर भानूप्रताप सिंह राणा के निर्देशों पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा दसूहा के युवा नेता ठाकुर विवेक रिकां के नेतृत्व में पार्टी हाईकमान की तरफ से चलाई जा रही मुहिम 'मेरा मास्क मेरा कवच' के तहत आज युवा मोर्चा के साथियों के साथ मिलकर दसूहा में लगभग एक हजार की संख्या में मास्क व सैनिटाइजर वितरित किये गए। ठाकुर रिकां ने 'अजीत समाचार' संवाददाता को जानकारी देते हुए कहा कि लगभग पांच-छह हजार मास्क एवं सैनिटाइजर की बोतलें/शीशियां लोगों को दसूहा में बांटी जाऐंगी ।