आंगनवाडी वर्करों ने घर-घर जाकर पहली बार मां बनी महिलाओं को किया राशन भेंट 

अबोहर, 10 जून - (राघव नागपाल) - विगत दिवस लाइन पार क्षेत्र नई आबादी में स्त्री व बाल विकास विभाग पंजाब द्वारा मिशन फतेह के तहत आंगनवाडी वर्करों ने घर-घर जाकर पहली बार मां बनी महिलाओं के फार्म भरे व उनको राशन भेंट किया। इस योजना के तहत पहली बार मां बनी महिलाओं को 5000 रूपये की वित्तीय सहायता दी जायेगी। यह राशि मां बनी महिलाओं के बैंक खाते में सीधे रूप से आयेगी।