मुंबई में आज से शुरु होगी लोकल ट्रेन, सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग कर सकेंगे यात्रा

मुंबई,15 जून - पश्चिम और सेंट्रल रेलवे ने मुंबई में आज से लोकल ट्रेनें शुरु करने का ऐलान किया है लेकिन यह सेवा सिर्फ आवश्यक सेवाओँ से जुड़े लोगों के लिए होगी। इनमें आम लोगों को यात्रा करने की अनुमति अभी नहीं दी जाएगी। आवश्यक सेवाओं में सरकारी कर्मचारी, पुलिस और निजी अस्पतालों के हेल्थ केयर कर्मचारी शामिल हैं।