शहीद सतनाम सिंह का सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार 

कलानौर, वडाला बांगड़,18 जून - (पुरेवाल /घुम्मण/भुम्बली) - बीते दिन चीन सीमा पर तनाव के चलते पंजाब के शहीद हुए चार जवानों में से जिला गुरदासपुर की सब डिविजन कलानौर के गांव भोजराज में जन्मे लांस नायक सतनाम सिंह का गांव भोजराज में सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में सेना के उच्चाधिकारियों के इलावा जिला प्रशासन और राजनीतिक नेताओं के इलावा बड़ी संख्या में लोगों द्वारा शहीद सतनाम सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित किये गए। शहीद सतनाम सिंह की अंतिम यात्रा में 'सतनाम सिंह जिंदाबाद, सतनाम सिंह अमर रहे' के नारे भी गूंजते रहे।