शहीद नायब सूबेदार मनदीप सिंह के परिवार के साथ दुख सांझा करने पहुंचे ढींडसा

घनौर, 25 जून - (जादविन्दर सिंह जोगीपुर) - चीन सीमा पर शहीद होने वाले जवान नायब सूबेदार मनदीप सिंह के परिवार के साथ पूर्व राज्य  सभा मैंबर सुखदेव सिंह ढींडसा ने गांव सील पहुंचकर दुख सांझा किया। परिवार के साथ मुलाकात के दौरान सुखदेव सिंह ढींडसा ने परिवारिक सदस्यों को हरसंभव मदद देने का भरोसा दिया और कहा कि देश के लिए अपनी शहादत देने वाले शहीद मनदीप सिंह की कुर्बानी को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने कहा कि देश के लिए शहीद होने वाले जवानों पर आज पंजाब समेत देश-विदेशों में बस रहे पंजाबी गर्व महसूस कर रहे हैं हैं। इसके इलावा भाजपा के जिला देहाती प्रधान विकास शर्मा विक्की, सीनीयर कांग्रेसी नेता हरप्रीत सिंह घुम्मण समेत अन्य अलग -अलग पार्टियों के नेताओं ने भी दुख व्यक्त किया।