अमृतसर रेल हादसे में नगर निगम के चार मुलाज़ीम दोषी करार

अमृतसर, 3 जुलाई - (वरपाल) - अमृतसर में दशहरे मौके हुए रेल हादसे ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। अमृतसर रेल हादसे में नगर निगम अमृतसर के मुलाजिमों पर शिकंजा कसा है। जुडिशियल रिपोर्ट में नगर निगम के चार मुलाज़ीम दोषी करार दिए गए हैं। इसके लिए सेवामुक्त जज अमरजीत सिंह कटारी ने अपनी रिपोर्ट पंजाब सरकार को सौंपी है। मिली जानकारी के अनुसार सेवामुक्त जज अमरजीत सिंह कटारी ने अपनी रिपोर्ट में सुशांत भाटिया, पुशपिन्दर सिंह, केवल सिंह और गिरिश कुमार को दोषी करार बताया है।