मोगा में फटा कोरोना बम, 15 केस आए पॉजिटिव

मोगा, 7 जुलाई - (गुरतेज सिंह बब्बी) - आज सेहत विभाग मोगा को मिलीं रिपोर्टों में 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनमे 3 कुवैत से वापस लौटे व्यक्ति, 5 पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के पारिवारिक मैंबर, 3 सीआईए स्टाफ मोगा के पुलिस कर्मी और एक पुलिस रिमांड पर अपराधी पॉजिटिव पाया गया है। इसके साथ ही दो और व्यक्ति और एक टीवी का शिकार भी पॉजिटिव आया है। इस तरह जिले में अब एक्टिव केस 43 हैं।