सुशांत सिंह राजपूत मौत मामला : मुंबई पुलिस पर विश्वास रखो - संजय राउत

मुंबई, 14 अगस्त - सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, “मुंबई पुलिस पर विश्वास रखो, अगर आपको लगता है कि ठीक नहीं हो रहा है तो आप सीबीआई, सीआईए में जाओ। सुशांत सिंह राजपूत भी हमारा लड़का था, एक अभिनेता था, बॉलीवुड का एक घटक था और बॉलीवुड तो मुंबई का ​परिवार है। हमें उससे क्या दुश्मनी है?”