सुखविन्दर सिंह काका कम्बोज बने बीसी कमीशन पंजाब के सीनियर उप-चेयरमैन 

जलालाबाद,18 अगस्त - (करण चुचरा) - जलालाबाद से सुखविन्दर सिंह काका कम्बोज को सरकार द्वारा पिछड़ीं श्रेणियों के मामलों में बनाऐ गए बीसी कमीशन पंजाब के लिए सीनियर उप-चेयरमैन नियुक्त किया है और यह नियुक्ति सरकार के दिशा-निर्देशों में बीसी कमीशन के सहायक सचिव द्वारा जारी पत्र के द्वारा की गई है। सुखविन्दर सिंह काका कम्बोज के सीनियर वाइस चेयरमैन बनने पर समर्थकों में खुशी की लहर पाई जा रही है। वहीं सुखविन्दर सिंह काका कम्बोज ने भी अपनी इस नियुक्ति पर मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह, प्रदेश प्रधान सुनील कुमार जाखड़, विधायक रमिन्दर आंवला और सभी समर्थकों का धन्यवाद किया है और साथ ही अपनी जिम्मेदारी को तनदेही के साथ निभाने का भरोसा दिया है।