पाकिस्तानी रेंजरों ने जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे


नई दिल्ली, 22 अगस्त पाकिस्तानी रेंजरों ने जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हीरानगर सेक्टर के करोल मथना इलाके में सीमा चौकी पर संघर्ष विराम के उल्लंघन की घटना शुक्रवार रात साढ़े ग्यारह बजे हुई। जिसके बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भी मुंहतोड़ जवाब किया। दोनों ओर से रातभर गोलियां चलीं और शनिवार सुबह 4.40 बजे गोलीबारी बंद हुई।