सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की इलाज के दौरान मौत, आरोपियों ने काट दी थी जीभ

लखनऊ, 29 सितंबर - उत्तर प्रदेश के हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई पीड़िता ने इलाज के दौरान दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया है। महिला के साथ 14 सितंबर, 2020 को हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। जिसके बाद आरोपियों ने महिला की जीभ काट दी थी।