किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी पंजाब द्वारा रेल मार्ग पर धरना सातवें दिन भी जारी

जंडियाला गुरू, 30 सितम्बर - (रणजीत सिंह जोसन) - केंद्र द्वारा पास किये गए खेती सुधार बिलों के खिलाफ किसानों का रेल रोको आंदोलन आज सातवें दिन भी जारी है। जंडियाला गुरू के नज़दीकी देवीदासपुरा में मुख्य रेल मार्ग दिल्ली-अमृतसर पर रेल यातायात ठप करके भारी संख्या में जहां किसान, मज़दूर, नौजवान धरने में शामिल हुए वहीं उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की और रिलायंस जिओ की सिम और पोस्टर जलाकर रोष प्रकट किया।