किसान मार्च निकालने से पहले श्री अकाल तख्त साहिब में नतमस्तक हुए सुखबीर बादल 

अमृतसर, 01 अक्तूबर - (राजेश शर्मा) - कृषि कानूनों के विरोध में श्री अकाल तख्त साहिब से चंडीगढ़ तक किसान मार्च निकालने से पहले शिरोमणि अकाली दल (ब) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल श्री अकाल तख्त साहिब में नतमस्तक हुए।  इस दौरान उनके साथ बिक्रम सिंह मजीठिया और अन्य  अकाली नेता भी मौजूद थे।