टांगरा में बिक्रम मजीठिया के नेतृत्व में सुखबीर बादल का भव्य स्वागत 

टांगरा (अमृतसर), 01 अक्तूबर - (हरजिन्दर सिंह कलेर) - केंद्र की मोदी सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों का विरोध करते शिरोमणि अकाली दल (ब) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की तरफ से चंडीगढ़ में राज्यपाल को मांग-पत्र देने जा रहे जत्थे का टांगरा में शिरोमणि अकाली दल (ब) के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के नेतृत्व में हलका मजीठा के अकाली नेता, वर्करों द्वारा स. सुखबीर सिंह बादल का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर अकाली वर्करों का विशाल जत्था चंडीगढ़ के लिए रवाना हुआ। वहीं हलका जंडियाला गुरू के पूर्व विधायक जत्थेदार मलकीत सिंह एआर के नेतृत्व में गांव मल्लियां से अकाली नेताओं और वर्करों का जत्था रवाना हुआ है। स. सुखबीर सिंह बादल के गांव मल्लियां में पहुंचने पर उनको जत्थेदार मलकीत सिंह एआर द्वारा सम्मानित किया गया।