विदेश मंत्री जयशंकर और माइक पोम्पियो आज टोक्यो में करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

टोक्यो, 06 अक्तूबर - भारत के विदेश मंत्री एस.जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो आज टोक्यो में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। ‘क्वाड’ की दूसरी मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेने पोम्पियो और जयशंकर टोक्यो में हैं। ‘क्वाड’ चार देशों का समूह है जिसमें अमेरिका और भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया व जापान भी शामिल हैं।