पावर ग्रिड फेल होने से छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर ट्रेनें रुकीं, यात्री रास्ते में फंसे

मुंबई, 12 अक्टूबर - महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में ग्रिड फेल होने से शहर के कई इलाकों की बत्ती गुल हो गई है। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट ने बताया है कि टाटा की ओर से आने वाली बिजली की आपूर्ति के फेल होने के बाद देश की आर्थिक राजधानी में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई है। वहीं, मुंबई टाउनशिव में बिजली की आपूर्ति करने वाली कंपनी बेस्ट ने बताया है कि शहर को बिजली की आपूर्ति करने वाले प्लांट का ग्रिड फेल हो गया है। इस कारण शहर के पूर्वी, पश्चिमी, उपनगर और ठाणे के कुछ हिस्सों में बिजली गुल हो गई है। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।