हरीके पतन: किसान-मजदूरों ने राष्ट्रीय मार्ग 54 पर यातायात किया ठप्प

हरीके पतन, 5 नवंबर - (संजीव कुंद्रा) - खेती कानूनों के विरुद्ध किसान जत्थेबंदियों द्वारा आज देशभर में दिए 4 घंटे के चक्का जाम के आह्वान के तहत कस्बा हरीके पतन के नज़दीक राष्ट्रीय मार्ग 54 पर किसान-मजदूर संघर्ष समिति पंजाब की तरफ से धरना लगाकर यातायात ठप्प किया गया है। इस मौके भारी संख्या में इकठ्ठा हुए किसान मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी कर रहे हैं। राष्ट्रीय मार्ग 54 पर यातायात ठप्प होने से वाहनों की लम्बी कतारें लग गई हैं।