सिक्ख सदभावना दल और गु: अकाल बुंगा सोहाना द्वारा विरासती मार्ग पर रोष धरना तीसरे दिन भी जारी

अमृतसर, 6 नवंबर - (जसवंत सिंह जस) - सिक्ख सदभावना दल और गु: अकाल बुंगा सोहाना द्वारा लापता पवित्र स्वरूपों का सिक्ख पंथ को हिसाब दिए जाने, दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध पर्चे दर्ज करने की मांगों को लेकर और गुरुद्वारा प्रबंध सुधार लहर का नारा देने के लिए श्री दरबार साहिब की ओर जाते विरासती मार्ग पर 4 नवंबर से आरंभ किया गया रोष धरना आज तीसरे दिन भी जारी रहा। आज रोष धरने के दौरान भाई बलदेव सिंह वडाला और दूसरी संगत द्वारा गुरबानी जाप किया गया।