पंजाब में रेल सेवा के मुद्दे पर असमंजस बरकरार

नई दिल्ली, 07 नवंबर - (उपमा डागा पार्थ) - रेल सेवाओं को बहाल करने के मुद्दे पर असमंजस बरकरार है। आज पंजाब सरकार अपने कांग्रेसी सांसदों के जरिये इस मुद्दे को गृह मंत्री अमित शाह तक पहुंचाया। वहीं रेल मंत्री पीयूष गोयल भी केंद्र सरकार की तरफ से भरोसा दिलाते नज़र आए कि बातचीत के दरवाजे हमेशा खुले हैं। वहीं रेलवे बोर्ड ने कहा कि वैकल्पिक ट्रेन सेवा शुरू नहीं की जा सकती।