मृदुला सिन्हा के निधन से देश और भाजपा का बहुत बड़ा नुक्सान - अश्विनी शर्मा 

चंडीगढ़,18 नवंबर - {विक्रमजीत मान} - गोवा के पूर्व राज्यपाल श्रीमती मृदुला सिन्हा के निधन से देश और भाजपा का बहुत बड़ा नुक्सान हुआ है। भाजपा के प्रदेश प्रधान श्री अश्विनी शर्मा ने मृदुला सिन्हा के निधन पर शोक जताते कहा कि श्रीमती सिन्हा एक प्रसिद्ध नेता थे और जनसंघ के दिनों से ही पार्टी की सेवा कर रहे हैं। वह एक प्रसिद्ध लेखक थी। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा कल होने जा रहे नींव पत्थर रखने की रस्म को स्थगित किया गया है।