मुंबई से आदमपुर पहुंचा स्पाइसजेट का पहला विमान  

आदमपुर, 25 नवंबर - (रमन‌ दवेसर) - आदमपुर सिविल हवाई अड्डे पर आज पहली बार शुरू हुई मुंबई से स्पाइसजेट का विमान प्रातःकाल 8.39 बजे आदमपुर पहुंचा। इस विमान ने मुंबई से प्रातःकाल 6.05 बजे आदमपुर के लिए उड़ान भरी थी और इसने मुंबई से आदमपुर तक का सफर 2 घंटे, 33 मिनटों में पूरा किया। इस विमान द्वारा 20 यात्री मुंबई से आदमपुर सिविल हवाई अड्डे पर पहुंचे और आदमपुर से मुंबई के लिए वापसी दौरान इस विमान ने प्रातःकाल 9.25 बजे उड़ान भरी, जिसमें 38 यात्री रवाना हुए।