भारतीय किसान यूनियन कादियां द्वारा दिल्ली कूच से पहले मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी 

तपा मंडी, 25 नवंबर - (विजय शर्मा) - केंद्र की मोदी सरकार के किसान विरोधी काले कानूनों के विरुद्ध भारतीय किसान यूनियन कादियां के जिला प्रधान जगसीर सिंह छीनीवाल के नेतृत्व में तपा की अनाज मंडी में दिल्ली को कूच करने के लिए बड़ी संख्या में किसान इकठ्ठा हुए। इस दौरान किसानों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर प्रधान छीनीवाल ने कहा कि देश की समूह किसान जत्थेबंदियों और पंजाब की 30 किसान जत्थेबंदियों के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन कादियां द्वारा ट्रैक्टर-ट्रालियों के द्वारा दिल्ली को कूच किया जा रहा है।